आज वर्तमान में प्रभु साकार रूप श्री भगवान राम के संदर्भ में बहुत ज्यादा राजनीति हो रही है लेकिन मेरा मानना है कि जो यह वर्तमान में राम मंदिर का प्रसंग उठ रहा है इसमें जब तक सर्व समर्थ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम निमित्त जो पल मात्र पल में सब कुछ करने वाले हैं प्रभु राम की इच्छा नहीं होगी तब तक कुछ भी नहीं होगा क्योंकि प्रभु श्री राम कोई ऐसे नहीं हैं वह सर्व समर्थ हैं पल मात्र क्षण में कुछ भी कर देने वाले हैं ,तात राम नहीं नर भूपाला भुनेश्वर कालहू कर काला, इसलिए भगवान श्री राम की जब इच्छा होगी तो तभी राम मंदिर बनेगा राम मंदिर बनना अवश्य मेव है लेकिन वर्तमान में मनुष्यों का आचरण ऐसा हो गया है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बात तो करते हैं लेकिन अपने आचरण पर उसे नहीं उतार पा रहे हैं आज कौन पुत्र ऐसा है जो अपने पिता के कहने पर अपना घर बार त्याग दें तथा दुखों को प्राप्त करें कौन भाई ऐसा है जो राम लक्ष्मण की मृ तरह जीवन यापन करें कौन भाई ऐसा है जो अपने भाई को सब कुछ त्याग कर भरत की तरह अपना जीवन अनुगमन करें जब तक इस प्रकार का माहौल नहीं होगा राम मंदिर नहीं बन पाएगा । भगवान प्रभु श्री राम तो सभी को गले लगाने वाले थी राग द्वेष मोह अहंकार इत्यादि विकारों से बहुत दूर थे लेकिन वर्तमान में तो मात्र राजनीतिक रोटियां सेकने का ही काम हो रहा है।
मेरे प्रभु श्री राम तो सर्व समर्थ हैं घट घट वासी हैं प्रत्येक पल प्रत्येक प्रतिपल प्रत्येक क्षण के संचालक वही तो हैं इस संसार में प्रभु श्रीराम के सिवा और कौन है जो इस संसार को चला रहा है वही तो एक ऐसे कारक हैं जो समस्त संसार को अपनी माया से आवृत करके चला रहे हैं ,उमा दारु जोषित की नाईऺ सबही नचावत राम गोसाईं ,जब प्रभु श्री राम सभी को नचा रहे हैं तो फिर भ्रम कैसा जिस दिन प्रभु सर्व समर्थ श्री राम की इच्छा होगी मंदिर बनने का तो स्वयं ही समय आ जाएगा । जब तक प्रभु श्री राम की इच्छा नहीं होगी तो मंदिर बनना तो दूर उसका कोई अवसर आएगा ही नहीं अतः अपने कर्म क्षेत्र में ईमानदारी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वचनों का उनके शिक्षाओं का अमल करें उनकी शिक्षाओं पर समाज चले घर घर में उनकी शिक्षाओं का अनुगमन हो तो मंदिर तो स्वयं ही बन जाएगा ।
राम मंदिर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राम मंदिर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 28 जुलाई 2024
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम वर्तमान परिपेक्ष में
सदस्यता लें
संदेश (Atom)