गुरु की शक्ति सबसे प्यारी,
इस जगत में वही है प्यारी,
गुरु नाम आधार है,
मानव धर्म का सार है।
सब संशय को मिटा देता है,
हृदय कमल को खिला देता है,
जीवन का सत्य दिखा देता है,
गुरु नाम खेवनहार है।
सांसों की माला में गुरु का नाम है,
गुरु मंत्र ही जीवन का सार है,
पग पग हरक्षण निर्भय करते,
दुख संशय विषाद को हरते ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें