रविवार, 28 जुलाई 2024

सबसे बड़ा धोखा

सबसे बड़ा धोखा हम सब खाते हैं जब हम किसी पर आंख मूंदकर अति विश्वास करते हैं या अपनी हैसियत से ज्यादा किसी की सहायता करते हैं अंत में धोखा ही मिलता है क्योंकि जो बहुत ऊंचाई पर होता है उसे नीचे देखने पर हमेशा परेशानी होती है अपने से अति ऊंची हैसियत वाले व्यक्ति की कभी भी आर्थिक रूप से सहायता करनी ही नहीं चाहिए क्योंकि वह अपना स्वार्थ सिद्ध करने के बाद दूध में मक्खी की तरह दूर हटा देता है।
हम क्षणिक संबंधों के आधार पर अपने दिल से किसी की भी भलाई के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा कुछ कर गुजरते हैं तो सामने वाला हमेशा धोखा ही देता है।
जो जितना अधिक धनवान होता है, जिसकी समाज में हैसियत जितनी ज्यादा होती है, जिसे हम ऊंचे लोग कहते हैं वह अक्सर बेईमानी से भरे होते हैं दूसरों का रुपया दबाकर दूसरों का हक मारकर ही वह अक्सर ऊंचाई को प्राप्त होते हैं , लेकिन खेल सब कर्मों का है समय आने पर परमात्मा उनको ऐसा झटका देता है कि वह जिंदगी में सोच भी नहीं पाते हैं कि कर्मों के परिणाम इस तरीके के होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें