हरि ओम नमो परमात्मने सभी आत्म शुद्धि मित्रों को सादर नमस्कार।
अनंत की यात्रा में जाने के लिए हमें बेहद एकांत की आवश्यकता होती है लेकिन हम अपने जो कर्म को कर रहे हैं उस से भागने की जरूरत नहीं है हम जहां भी हैं जैसे भी हैं जिस स्थिति में हैं हम उस स्थिति में ही उस अनंत की यात्रा की खोज कर सकते हैं ।
एकांत का मतलब यह नहीं है कि हम अपने वर्तमान से भागे हम जहां भी हैं उस स्थिति में ही एकांत को प्राप्त कर सकते हैं।
एकांत का मतलब है अपनी पंच इंद्रियों को शांत करने का भाव जो हमें ध्यान द्वारा ही प्राप्त होता है। वह हमें ध्यान के द्वारा सुगमतापूर्वक प्राप्त हो जाता है। जिसकी हमें अपने जीवन में नितांत आवश्यकता होती है । अनंत की यात्रा में जाने पर हमें अपने अस्तित्व का ज्ञान होने लगता है हमें यह ज्ञात होता है कि हम कौन सी शक्ति हैं हमारी अंतरात्मा में कौन विराजित होकर हमारी हर सांस को चला रहा है ।
अनंत की यात्रा द्वारा हमें यह भी ज्ञान होने लगता है कि भौतिकवादी सुख क्षणभंगुर है इनका कोई अस्तित्व है ही नहीं या जो हम वर्तमान में कर रहे हैं यह हमें किस्मत बन के अवश्य प्राप्त होगा लेकिन अनंत की यात्रा की खोज एक अलग विषय है और यह मात्र ध्यान के द्वारा ही परिभाषित किया जा सकता है और जाना जा सकता है ।अनंत की यात्रा का स्वाद उसी प्रकार से है जिस प्रकार गूंगा गुड़ खाने पर या मीठा खाने पर उसका आनंद का बखान नहीं कर पाता है वही अनंत की यात्रा भी है।
आनंद की यात्रा पर जाने पर हम ब्रह्मांड की अपरिमित शक्ति के द्वारा जुड़ने लगते हैं और जो ब्रह्मांड है वह स्वयं के शरीर में ही आने लगता है और हमें यह ज्ञात होने लगता है कि जो वह वह मैं हूं जो मैं हूं वह वह शिव की शक्ल ब्रह्मांड की जो एक असीम शक्ति है वह कहीं नहीं वरन स्वर्ग हमारे भीतर ही है और हमारे को हर क्षण हर पल वह आनंदित कर रही है लेकिन हम भौतिकवादी प्रवृत्तियों में आवर्त होकर अपना वर्तमान बहुत ही दुख में बना लेते हैं।
मनुष्य मात्र का एक ही उद्देश्य होना अवश्य चाहिए कि वह अनंत की खोज करें अनंत के साथ अपने को जोड़ें और अनंत के साथ ही रहे क्योंकि वह अनंत ही हमारे भीतर है हमारी पंच इंद्रियों को वही चला रहा है वही हमें हर क्षण हर पल बुद्धि दे रहा है और वही अनंत हमें सब कुछ सर्व समर्थ वान बनाता है।
उस अनंत का अपना कोई नाम नहीं है अपना कोई गुण नहीं है वह हमें हम जैसा मानते हैं वह हमें वैसा ही दिखाई देने लग जाता है ।
रविवार, 28 जुलाई 2024
अनन्त के साथ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें